क्वॉलिटी गुरु, उद्यमी, ट्रेनर, कंसल्टेंट,
वक्ता, कवि एवम लेखक
अमिताभ सक्सेना के बारे में
अमिताभ सक्सेना
अमिताभ सक्सेना दुनिया की बेहतरीन कंसल्टिंग कम्पनियों में से एक अनेक्सस कंसल्टेंसी समूह के संस्थापक हैं, जिसके दुनिया के पांच बड़े देशों में 6 कार्यालय हैं और पच्चीस से अधिक देशों से लोग अनेक्सस समूह से लीन और सिक्स सिग्मा ट्रेनिंग लेते हैं। यह एक इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लीन सिक्स सिग्मा, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, बैलेंस्ड स्कोर कार्ड कंसल्टेंट और ट्रेनर हैं। अमिताभ वित्त, आईटी, विनिर्माण इत्यादि क्षेत्रों में अपने 30 सालों के अनुभव के साथ दुनिया के कई देशों में अनेक्सस कंसल्टिंग समूह का सफलतापूर्वक संचालन करते हैं। सुप्रसिद्ध कंपनी अनेक्सस यूरोप के संस्थापक होने के साथ-साथ ये एक अच्छे क्वॉलिटी गुरु, उद्यमी, प्रशिक्षक, वक्ता, लेखक और कवि भी हैं। अमिताभ की सुप्रसिद्ध पुस्तक ‘द अनेक्सस स्टोरी’ में आपको इनके सफलता के सफर, सफर में आये उतार-चढ़ाव और उस सफलता को हासिल करने के तरीकों के बारे में जानने को मिलेगा।
आगामी फ्री कार्यकालाएं
द अनेक्सस स्टोरी
द अनेक्सस स्टोरी, यह कहानी है एक व्यक्ति के आकस्मिक एंटरप्रेन्योर बनने और कुछ ही समय में अपनी मेहनत और बेहतरीन सेवाओं के माध्यम से अपनी कंपनी को सफ़लता के शिखर तक पहुंचाने की।
‘द अनेक्सस स्टोरी’ भारतीय मूल के एक सफल एंटरप्रेन्योर अमिताभ सक्सेना की आत्मकथा है। इस पुस्तक में अमिताभ ने बताया है कि किस तरह उन्होंने एक सफल उद्यमी बनने तक का सफर तय किया और कैसे उन्होंने अपने कठिन प्रयासों से कई अन्य लोगों का भी सफलता की राह पर नेतृत्व किया। अपनी पुस्तक के माध्यम से अमिताभ ने हमारे साथ अपने एक सामान्य कंसल्टेंट से कामयाब उद्यमी बनने तक के सफ़र को साझा किया हैं। उन्होंने बताया है की किस तरह मध्य प्रदेश के एक छोटे से गाँव से निकलकर आज वे दुनिया के कई विकसित देशों में अपनी कंपनी अनेक्सस यूरोप का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं और अपनी बेहतरीन कंसल्टिंग सेवाओं के माध्यम से लोगों की काबिलियत को बढ़ावा दे रहे हैं।











