[vc_row][vc_column css=”.vc_custom_1650100477756{margin-top: 50px !important;margin-bottom: 50px !important;}”][vc_column_text]

अमिताभ सक्सेना दुनिया की कुछ बेहतरीन कंसल्टिंग कंपनियों में से एक अनेक्सस कंसल्टिंग समूह के संस्थापक हैं जिसके पांच देशों में 6 कार्यालय हैं। पच्चीस से अधिक देशों से लोग अनेक्सस समूह से लीन और सिक्स सिग्मा ट्रेनिंग लेते हैं। अनेक्सस ग्रुप का नाम दुनिया की सबसे अच्छी लीन और सिक्स सिग्मा ट्रेनिंग और कंसल्टिंग कम्पनियों में शामिल है। अमिताभ सक्सेना अपने 30 सालों के अनुभव के साथ भारत और अन्य कई विकसित देशों में अनेक्सस समूह का सफलतापूर्वक संचालन करते है। इन्होंने अब तक जो भी प्रोजेक्ट किए हैं उनसे हर साल लगभग 200 मिलियन डॉलर की बचत होती हैं। अमिताभ ने हमेशा ही एक अच्छे गाइड और काउंसलर की भूमिका निभाई है और ग्राहकों की समस्याओं को समझकर उन्हें हल करने के लिए मार्गदर्शन, सलाह और सुझाव देकर उनकी कार्यशक्ति बढ़ाने का काम किया है। आजकल किसी भी कंपनी की सफलता का सबसे महत्वपूर्ण कारक उनके द्वारा उच्च गुणवत्ता वाली कंसल्टिंग कंपनी का चयन किया जाना है। ग्राहकों को उत्तम दर्जे की सेवाएं देने और उनका विश्वास जीतने के लिए अमिताभ ने अपने प्रबंधन और काम करने के तरीकों पर काम करके अनेक्सस कंसल्टेंसी फर्म को इंटरनेशनल लेवल पर श्रेष्ठ बनाया है।

 

लीन और सिक्स सिग्मा एक ऐसी प्रणाली है जिससे किसी भी कंपनी में होने वाले व्यर्थ व्यय को खत्म या कम किया जा सकता है। इसके अंतर्गत कुछ ऐसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता हैं जिससे काम करने की प्रक्रियाओं और तरीकों में सुधार लाकर किसी भी क्षेत्र में बचत करके मुनाफा कमाया जा सकता हैं। ये अपने ट्रेनिंग प्रोग्राम्स में सिखाते हैं कि किस तरह आप किसी भी कंपनी में हो रहे फ़िजूल खर्च को कम करने का उपाय ढूंढकर कंपनी का मुनाफा करा सकते हैं।

 

अमिताभ लीन और सिक्स सिग्माइनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट व  ट्रेनर हैं। इन्हें बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, आईटी, हेल्थकेयर और मैन्यूफैक्चरिंग डोमेन में कई वर्षों का अनुभव हैं। अमिताभ ने केमिकल इंजीनियरिंग करने के बाद जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से एम.बी. किया हैं। एक्सा यूनिवर्सिटी, पेरिस से लीन और सिक्स सिग्मा का कोर्स करने के बाद उन्होंने डॉयचे बैंक, बैंक मस्कट, रियाद बैंक, यूएई एक्सचेंज, टेक्निप फ्रांस, SABIC, एल एंड टी इन्फोटेक, एक्सा,  ADNOC, ऑफिस टाइगर (आर.आर. डोनेली) जैसी कम्पनियों में काम किया और साथ ही भारत, यूके, यूरोप, जीसीसी और मध्य पूर्व में पचास से अधिक संगठनों में लीन और सिक्स सिग्मा एवं प्रक्रिया उत्कृष्टता पहल को सफलतापूर्वक लागू कराया हैं। 

 

अक्टूबर 2019 में रिलीज़ हुई बहुचर्चित किताब अनेक्सस स्टोरी उनकी सबसे प्रचलित किताबों में से एक है। यह किताब उनके एक क्वॉलिटी कंसल्टेंट और ट्रेनर के रूप में बीस साल तक कॉरपोरेट जगत में काम करने के बाद एक सफल उद्यमी बनने की कहानी है।

अमिताभ ने पिछले कुछ कॉर्पोरेट कार्य कई बड़ी कम्पनियों के अध्यक्ष के रूप में संभाले हैं अर्थात उन्होंने अलगअलग कम्पनियों  में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहकर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं, जैसे डॉयचे बैंक समूह में उन्होंने ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में तथा रियाद बैंक में हेडप्रोसेस एक्सीलेंस के क्षेत्र में उपाध्यक्ष के पद पर आसीन रहकर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं । उन्होंने ऑफिस टाइगर (आर.आर डोनेली) में सिक्स सिग्मा के वाइस प्रेसिडेंट, डेनमार्क में मेर्स्क, यूके में एक्सा और के.पी.एम.जी. में सिक्स सिग्मा एडवाइजरी सर्विसेज, इंडिया. के हेड के रूप में वरिष्ठ पदों पर काम किया है । वे अपने शुरुआती दिनों में इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टिट्यूट, इंडो रामा (थाईलैंड) लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम से भी जुड़े थे। अमिताभ सक्सेना डेनमार्क स्थित एक सुप्रसिद्ध कंपनी अनेक्सस यूरोप के संस्थापक हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने 2006 में की थी, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रक्रिया उत्कृष्टता कार्यान्वयन में भारत, मध्य पूर्व और यूरोप की अग्रणी कम्पनियों में अपनी कंसल्टिंग सेवाएं प्रदान करती हैं । 

 

नवीनीकरण और नेतृत्व सलाहकार के रूप में, अमिताभ ने 1000 से अधिक सुधार परियोजनाओं का मार्गदर्शन किया है, 5500 से अधिक लोगों को ब्लैक बेल्ट और 25,000 के लगभग लोगों को ग्रीन बेल्ट लेवल तक प्रशिक्षित किया है। उन्होंने 1000 से अधिक मध्यम और वरिष्ठ कर्मियों को प्रबंधन, इनोवेशन, लीन, बैलेंस्ड स्कोर कार्ड, आई.एस. 9000, सीएमएम और स्टैटिस्टिकल प्रोसेस कंट्रोल के क्षेत्र में प्रशिक्षित किया है और लोगों ने भी अपने क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखें हैं। उन्होंने अमेरिकन सोसाइटी ऑफ क्वॉलिटी, आई.क्यू.पी.सी, मार्कस इवांस, इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट, नैसकॉम, एन.आई.क्यू.आर, डब्ल्यू.सी.बी.एफ के कार्यक्रमों में वैश्विक और राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में अपनी बात रखी है और साथ ही भारत, यू.के, यू.एस, मध्य पूर्व और कई यूरोपीय देशों में प्रक्रिया उत्कृष्टता, उद्यमिता और नवीनीकरण पर प्रमुख सम्मेलनों की अध्यक्षता की है। वे हॉस्पिटल मैनेजमेंट एशिया अवार्ड्स, नॉर्थ अमेरिका शेयर्ड सर्विसेज, प्रोसेस एक्सीलेंस अवार्ड्स और सिम्बायोसिस लीन सिक्स सिग्मा प्रोसेस एक्सीलेंस अवार्ड्स के जूरी सदस्य भी रह चुके हैं।

 

अमिताभ को प्रक्रिया उत्कृष्टता और उद्यमिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। उन्होंने दो किताबें लिखी हैं, और व्यावसायिक पत्रिकाओं और टीवी में वे प्रक्रिया उत्कृष्टता, नेतृत्व और एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में अपने अनुकरणीय योगदान के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं । वे एक सफल उद्यमी होने के साथसाथ एक बहुचर्चित कवि और लेखक भी हैं। 

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]